आजाद नगर थाना क्षेत्र मे सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जिसमें एक साले अपने ही जीजा पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए । घायल को जब उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया तो उसे 50 से अधिक टाके लगे है । मामले में आजाद नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी की है । यह रहने वाले भरत जोशी ने सोनाली चौहान से कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह किया था । दो महीने से दोनो में विवाद चल रहा है । जिसके चलते सोमवार रात सोनाली चौहान के भाई चेतन ने भरत पर जानलेवा हमला कर दिया । घायल भरत को एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान 50 से ज्यादा टांके आए है । परिजनों का आरोप है कि जब चेतन ने भरत पर हमला किया तब उसने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर सोनाली चौहान को दिखाया था


