इंदौर में पिछले कई महीनों से अपने 18 वर्षीय बेटे के जहरीला पदार्थ से मौत के मामले में amazon कंपनी के खिलाफ खड़े माता-पिता को ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा आश्वासन दिया और पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं तो वही आने वाले समय में एक ड्राफ्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ताकि ऐसी ऑनलाइन कंपनियों पर अंकुश लगाया जा सके
इंदौर का एक परिवार का 18 वर्षीय बेटे द्वारा ऑनलाइन जहरीला पदार्थ मंगा कर खा लिया था और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी तभी से परिवार कई दफा जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों की देहलीज पर अपनी कहानी बयां करते हुए आवेदन देता नजर आ रहा था लेकिन अपने दो दिवसीय दौरे पर आए ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई तो नरोत्तम मिश्रा द्वारा पूरे मामले में एफ आई आर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं तो वही पूरे मामले में नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि amazon कंपनी से जुड़े अधिकारियों को नोटिस देकर बुलाया जाए वह नहीं आते हैं तो उन्हें पुलिस लेकर आए और उनके बयान दर्ज करें क्योंकि ऑनलाइन कंपनियां हथियार जहर नशीला पदार्थ जैसी वस्तुएं सप्लाई करती हुई सामने आ रही हैं पिछले दिनों भिंड में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें कोई जीएसटी या कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और गांजा पकड़ा गया था आने वाले समय में मध्य प्रदेश सरकार एक नीति बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी ताकि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक नियमावली लागू की जा सके और इस तरह के अपराध रोके जा सके
