उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण का कार्य जारी है…इसी कार्य के तहत गुरुवार को महाकाल मंदिर के सामने के 11 मकानों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया….. दरअसल यहां प्रशासन ने पूर्व में ही नोटिस चस्पा कर दिए थे.. . गुरुवार सुबह यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ….इस दौरान मकान मालिक अपना सामान ले जाते नजर आए….. यहां मकान मालिकों का कहना है कि उन्हें दो-तीन दिन की और मोहलत दी जाए…. क्योंकि घर का सामान बहुत अधिक है उसके बाद ही उनके घरौंदों को रौंदा जाए ….
