इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह सरेआम अपराध करने से भी नहीं डरता है लगातार हो रही घटनाओं को देखकर लगता है कि एमआइजी थाना क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है क्योंकि बीती रात पाटनीपुरा इलाके में रहने वाले गोलू बोरासी पर क्षेत्र के नामी बदमाश अर्पित वर्मा उर्फ काला ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है।
इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में रहने वाले गोलू बोरासी का पिछले दिनों अर्पित वर्मा उर्फ अर्पित काला से किसी बात पर विवाद हो गया था लेकिन कुछ दिन बाद वह बात खत्म हो गए समझौते के बाद भी बीती रात अर्पित काला ने गोलू बोरासी पर जानलेवा हमला कर दिया जब पूरा घटनाक्रम पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसे लेकर गोलू बोरासी गुरुवार थाने पर पहुंचा गोलू के भाई शुभम का कहना है क्षेत्र लिस्टेड गुंडे अर्पित वर्मा उर्फ काला और अतीत व सचिन कि दो अज्ञात साथियों ने उसके बड़े भाई गोलू बोरासी पर जानलेवा हमला किया है और चेन लूट की भी वारदात की है।
