चंदन नगर पुलिस ने डकैती को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 बदमाशों को धरदबोचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार और चोरी की चार गाड़ियां जप्त की है दरअसल इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश नावदापंथ के ब्रिज के नीचे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन से चार टीमें बनाकर मौके पर भेजी जहां पर पुलिस ने देखा पांच बदमाश कई डकैती डालने की योजना बना रहे थे पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया और थाने लाकर उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया क्षेत्र की एक वाइन शॉप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे वहीं पुलिस ने उनके पास से पांच टू व्हीलर भी बरामद की है बदमाशों से कागज मांगे तो बदमाशों ने बताया कि यह चारो गाड़ियां इंदौर के 56 दुकान इलाके से चुराई गई है चोरी की गाड़ी से बदमाश लूट डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ताकि कहीं गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में आए तो बदमाश पकड़े ना जा सके इसलिए चोरी की गाड़ी का इस्तेमाल डकैती लूट जैसी वारदात करने के लिए करते थे फिलहाल पुलिस पांचों बदमाशों से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है

Exit mobile version