निगम कार्रवाई में हंगामा, उपायुक्त को सड़क पर दौड़ाकर पीटा
जबलपुर में जर्जर मकानों को तोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। नगर निगम का अतिक्रमण रिमूवल अमला जैसे ही मालवीय चौक स्थित एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचा भारी हंगामा खड़ा हो गया।
जबलपुर में जर्जर मकानों को तोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। नगर निगम का अतिक्रमण रिमूवल अमला जैसे ही मालवीय चौक स्थित एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए मौके पर पहुंचा भारी हंगामा खड़ा हो गया। यहां तक कि नगर निगम के अमले और वहां मौजूद लोगों के बीच में मारपीट की नौबत आ गई।इतना ही नहीं मौके पर मौजूद कुछ वकीलों ने उपायुक्त वेद प्रसाद चौधरी के साथ मारपीट की।
निगम का अमला मालवीय चौक के जर्जर मकानों पर कार्रवाई करने के लिए गया था। निगम उपायुक्त जब मौके पर पहुंचे तो, वहां जर्जर मकानों में से एक वकील का मकान भी था जिसको लेकर विवाद हो गया। इतना सुनते ही वकील शार्दूल सिंह और उसके साथियों ने निगम अधिकारी पर हमला कर दिया।किसी तरह भागकर निगम उपायुक्त ने अपनी जान बचाई।
दरअसल, नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर जर्जर मकानों को तोड़ने के लिए उपायुक्त अपनी टीम के साथ पहुंचे थे. जिस मकानों को तोड़ना था निगम की टीम उनका निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान अचानक से वहां खड़े वकीलों से किसी बात को लेकर निगम उपायुक्त की बहस हो गई. इतने में ही वकील और उसके साथी निगम उपायुक्त पर टूट पड़े. पूरे सड़क में निगम उपायुक्त खुद को बचाने के लिए दौड़ लगाते रहते है और वकील उनके पीछे दौड़ते रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office 1,240 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurरिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार 1,323 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर के रिसोर्ट में हुई युवती की हत्या का यह है पूरा मामला 1,443 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर हाईकोर्ट के एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की.. साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे , जमकर किया हंगामा 1,484 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर-नागपुर हाइवे में दो ट्रकों में जोरदार भिड़त, कंडक्टर की जिंदा जलने से मौत 1,488 दिन पहले