नर्वदेश्वर सेवा संस्था द्वारा भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा ब्राह्मण गौरव पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा को रावण संबोधन कहना अब भारी पड़ता नजर आ रहा है जिसके बाद ब्राह्मण समाज मे आक्रोश व्याप्त हो रहा है, अपने इस कथन को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लिखित में माफी मांगने को लेकर राज्यपाल के नाम कमिश्नर कार्यालय पर ज्ञापन सौपा।

दरअसल नर्वदेश्वर सेवा संस्था द्वारा भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन संभाग आयुक्त को दिया गया नर्मदेश्वरी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पूर्व मंत्री विधायक पीसी शर्मा को मंच से रावण कह कर संबोधित किया था जिससे ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंची है इसके लिए साध्वी प्रज्ञा सिंह को लिखित में माफी मांगना चाहिए उनके इस कृत्य से और कथन से सभी ब्राह्मण आक्रोशित हैं इसी को लेकर नर्मदेश्वरी सेवा संस्था ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चेतावनी दी है कि 7 दिनों मैं अगर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने लिखित में माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश विदेश में बसे सभी ब्राह्मण आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।

Exit mobile version