बीती रात इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ड्राइवर कि बाथरूम में गिरने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मर्ग कायम कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
दरअसल इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले किशोर पाटोदिया की बीती रात घर की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजन किशोर को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर पाटोदिया पेशे से ड्राइवर था। फिलहाल छत्रीपुरा पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक किशोर पाटोदिया मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेंगे।
