छत से अचानक पैर फिसला और नीचे गिरने के कारण युवक की मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

घर की छत से अचानक पैर फिसलने के बाद 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर में रहने वाले 25 वर्षीय युवक बलराम मंडलोई अपने घर की तीसरी मंजिल पर थे इस दौरान अचानक उनका पैर फिसला और जमीन पर आ गिरे गंभीर रूप से घायल युवक बलराम को तत्काल परिजन उपचार के लिए एमवाई अस्पताल ले करके पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही करने की बात कहती नजर आ रही है।

Exit mobile version