चोरों ने किया जानलेवा हमला वारदात के लिए घर में घुसे बदमाशों को किराना ब्रोकर ने ललकारा तो मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के सराफा इलाके में देर रात एक मकान में चोरी करने दो बदमाश घुस गए मकान मालिक की नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश भाग निकला जबकि दूसरे ने उन्हें चाकू से गोद दिया वही मकान मालिक के पड़ोसी ने बदमाश को काबू में करने की कोशिश की तो उन पर भी हमला किया गया वही रहवासियों की मदद से एक बदमाश को तो पकड़ लिया गया है वहीं दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया इधर कारोबारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है । घटना के बाद रहवासियों में खासा गुस्सा है दरअसल घटना रात करीब 3:30 बजे सराफा थाना क्षेत्र के कुंवर मंडली में हुई है यहां रहने वाले अरविंद बागरेचा किराने के सामान की ब्रोकरशिप करते हैं अरविंद और उनकी पत्नी घर के दूसरे माले पर सो रहे थे नीचे उनकी बुजुर्ग मां सो रही थी । रात करीब 3:30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे वह घर की तलाशी लेते हुए ऊपर तक पहुंच गए अरविंद की नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को ललकारा तब बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया अरविंद को बचाने उनकी पत्नी आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई उन्होंने शोर मचाया तो उनके पड़ोसी भी
जाग कर वहां पहुंच गए थे । अरविंद और उनके पड़ोसी राजेंद्र पुरोहित ने जैसे -तैसे एक बदमाश को काबू में कर लिया उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो टीआई सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे उन्होंने वहां पकड़ाए बदमाश को हिरासत में लिया और थाने लाए , उसकी जमकर खबर भी ली बताया जा रहा है वह अरविंद के घर से भागने के चक्कर में सीढी से गिरकर घायल भी हुआ है । पकड़े गए बदमाश का नाम फैजान बताया नहीं निवासी भिश्ती मोहल्ला जबकि उसके फरार साथी का नाम जुनेद सामने आया है जुने सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है पुलिस पुलिस ने तत्परता से चुने को भी गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर दिया है

Exit mobile version