चोरी की नियत से एक एनजीओ के कार्यालय में घुसे नकबजन को कार्यालाय के संचालकों ने रंगे हाथों पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चोरी की नियत से एक एनजीओ के कार्यालय में घुसे नकबजन को कार्यालाय के संचालकों ने रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी फरार है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके घर व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी है।

भवर कुआं थाना क्षेत्र के एक एनजीओ कार्यालय में ताला तोड़कर नकबजन चोरी का प्रयास कर रहा था लेकिन इसकी जानकारी कार्यालय के संचालकों को लग गई। तुरंत ही उन्होंने घेराबंदी कर एक नकबजन को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा । विपिन उइके नामक नकबजन को एनजीओ के संचालकों ने थाना भवर कुआं के हवाले किया है। शिकायत के बाद भंवरकुआं पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। इसके लिए विपिन की निशानदेही पर उसके रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर दबिश भी दी गई लेकिन सोनू नामक यह फरार आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

थाना भवर कुआं ने विपिन के खिलाफ धारा 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया है

Exit mobile version