गड़ा धन बिकवाने के नाम पर शातिर आरोपी ने डॉक्टर से 35 लाख की ठगी को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भोले भाले देहाती बन कर दो युवक और एक महिला ने इंदौर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के साथ करीब 35 लाख की धोखाधड़ी कर दी। गड़ा धन बिकवाने के नाम पर शातिर आरोपी डॉक्टर से करीब 25 तोला सोना और 11 लाख नकद लेकर फरार हो गए । डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंदौर के चमेली देवी स्कूल के पास स्थित श्री गणेश नर्सिंग होम का संचालन करने वाले डॉक्टर जी आर उदासी अपने ही मरीजों द्वारा की गई ठगी का शिकार हो गए हैं दरअसल डॉक्टर उदासी के पास पिछले दिनों दो युवक एक महिला का उपचार कराने के लिए आए थे खुद को देहात का बताने वाले यह युवक उपचार करवाने के दौरान डॉक्टर का विश्वास जीतने का प्रयास करते रहे और वह इसमें सफल भी हुए। कुछ दिनों बाद युवकों और महिला ने डॉक्टर उदासी को गड़ा धन मिलने की बात कहते हुए सोने की पत्तियां और सिक्के दिखाएं। महिला ने डॉक्टर उदासी को विश्वास में लेते हुए इस गड़े धन को बाजार में बिकवाने के लिए तैयार कर लिया। अपने मरीजों द्वारा बिछाए गए ठगी के जाल में फंसे डॉक्टर उदासी ने सोने के सिक्के और पत्तियां बेचने के लिए एक ज्वेलर्स से भी बात कर ली। ज्वेलर्स के पास यह गड़ा धन बेचने के लिए जाने से पहले ही युवकों व महिला ने डॉक्टर उदासी को अपनी बातों में फंसा कर 25 तोला सोना और 11 लाख रुपए नगद ले लिए।

Exit mobile version