देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsHealth & Fitness
सेहत 3 बार पढ़ी गई

चीन की ‘खैराती तकनीकी’ से अब पाकिस्तान भी बनाएगा कोविड वैक्सीन, रिकॉर्ड केस से घबराए इमरान

पाकिस्तान बनाएगा चीनी कोरोना वैक्सीन इस्लामाबादपाकिस्तान भी अब अपने सदाबहार दोस्त चीन की मदद से कोविड वैक्सीन को बनाने का हसीन ख्वाब देख रहा है। पाकिस्तान में रोज-रोज कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi15 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Cansino bio Vaccine 01
पाकिस्तान बनाएगा चीनी कोरोना वैक्सीन

इस्लामाबाद
पाकिस्तान भी अब अपने सदाबहार दोस्त चीन की मदद से कोविड वैक्सीन को बनाने का हसीन ख्वाब देख रहा है। पाकिस्तान में रोज-रोज कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच देश को वैक्सीन की भी भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के पास इतने पैसे नहीं है कि वह बाहरी मुल्कों से महंगे टीकों को खरीदकर अपनी अवाम को लगा सके। इसलिए, वह चीन से कोरोना वैक्सीन के उत्पादन की तकनीकी दिए जाने का अनुरोध कर रहा है।

पाकिस्तानी संसद की स्थायी समिति को दी गई जानकारी
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश चीन के सहयोग से एक खुराक वाले कोरोना वायरस टीके को विकसित करने का काम कर रहा है। पाकिस्तानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के एक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर मेजर जनरल आमिर इकराम ने मंगलवार को नेशनल एसेम्बली की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं पर स्थायी समिति के सामने कहा कि हम कोविड-19 के लिए एक खुराक वाला टीका बनाने जा रहे हैं।

इस हफ्ते से शुरू होगा वैक्सीन का उत्पादन
उन्होंने बताया कि हमने पाकिस्तान में चीनी कोविड-19 टीके कैनसाइनो बायो का क्लीनिकल परीक्षण किया है। इस वैक्सीन को पाकिस्तान ने फरवरी में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इसके बाद उन्होंन मीडिया से कहा कि पाकिस्तान कैन साइनो बायो टीके के क्लीनिकल परीक्षण में शिरकत करने वाले पहले देशों में शामिल था। पाकिस्तान ने चीन से इस टीके की प्रौद्योगिकी देने का अनुरोध किया है और टीके के लिए कच्चा माल इसी माह आने जा रहा है।

चीनी टेक्निकल टीम पाकिस्तान पहुंची
उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि हम अप्रैल के आखिर तक टीके की उत्पादन के लिए कुछ कदम उठा पायेंगे। हमारी टीम इस कार्य को हाथ में लेने के तैयार है जबकि चीन का एक दल भी पाकिस्तान पहुंच चुका है। चीनी दल एनआईएच में हमारी टीम पर निगरानी रखेगा। संसदीय समिति के सामने इकराम ने कहा कि कुछ सालों पहले बंद हो गये एनआईएच संयंत्र को फिर चालू किया गया है और संयंत्र के तैयार हो जाने पर कोविड-19 टीके का विनिर्माण शुरू होगा।

पाकिस्‍तान में भी कोरोना वायरस का कहर, कई अस्‍पतालों से खत्‍म हुआ ऑक्‍सीजन
बिना अप्रूवल के लोगों को चीनी वैक्सीन देगा पाकिस्तान
चीन के कैन साइनो बायो टीके को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मान्यता नहीं दी है। CanSinoBIO ने फरवरी में दावा किया था कि उनकी वैक्सीन ने 65.7 फीसदी प्रभावकारिता दिखाई है। कंपनी ने यह भी दावा किया था कि उसकी वैक्सीन की गंभीर संक्रमण को रोकने में 90.98 फीसदी सफलता दर थी। पाकिस्तान ने खुद का डेटा जारी करते हुए बताया था कि उसके देश में हुए क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह वैक्सीन 74.8 फीसदी प्रभावी रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ‘ચાંદીપુરા વાયરસ’નો કહેર અટકી રહ્યો નથી, એક મહિનામાં 28 બાળકોના મોત 791 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ચાંદીપુરા વાયરસ અટકતો નથી, 13 નવા કેસ અને પાંચ મૃત્યુ; અત્યાર સુધીમાં 32 લોકોએ જીવ ગુમાવ્યા છે 821 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमध्य प्रदेश का पहला जेएन.1 वैरिएंट का मरीज इंदौर में मिला 1,014 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessइंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित 1,031 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमालदीव घूमकर आया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, इंदौर में अलर्ट 1,037 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessलिवर की बीमारी के लिए उपयोगी इंजेक्शन की कमी, सात हजार है कीमत 1,039 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमायोकार्डिटिस वायरस के अटैक से छह साल के मासूम की मौत 1,060 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessअस्पतालों में अगर मरीजों को नहीं मिल रही हैं अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, तो यहां करें शिकायत, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी 1,107 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी:5वीं तक के स्कूल बंद, सरकारी-निजी दफ्तरों के 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर 1,447 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोनाने पुन्हा वेग घेतला, २४ तासांत दुप्पट रुग्ण; 6 मृत 1,526 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमेडिकल कॉलेज के अधीन नए नेत्र चिकित्सालय से मिलने लगा है अब मरीज़ों को लाभ 1,539 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessबिजली क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य से मिल रही विकास को रफ्तार…. उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहत इंदौर और सांवेर में आयोजन 1,545 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोजHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,563 दिन पहलेकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कमHealth & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,566 दिन पहलेवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौरHealth & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और  राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,566 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,583 दिन पहले
TimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessस्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के तत्वावधान में मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessचीन के शंघाई में कोविड संक्रमण रोकने के लिए चरणबद्ध लॉकडाउन लागू 1,669 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitness“फिट पुलिस – हिट पुलिस” तथा “स्वस्थ पुलिस – सुरक्षित इंदौर” की अवधारणा को साकार करने के लिए इंदौर पुलिस ने निकाली साइकिल रैली 1,697 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessपुलिसकर्मियों की स्वास्थ संबंधित समस्यों के निराकरण हेतु , थाना रावजी बाजार पर किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 1,699 दिन पहलेचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजनHealth & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,711 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,713 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,727 दिन पहलेइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील कीHealth & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,732 दिन पहले
↑