इंदौर के खजराना पुलिस ने बत्तीस साल की महिला की रिपोर्ट पर गोलू ठाकुर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है ।
दअरसल खजराना पुलिस के जांच अधिकारी ने सोमवार दोपहर बताया के रेडिसन होटल चौराहे पर सोशल पब एंड रेस्टोरेंट है, जहां महिला और उसका पति वहां गए थे, तभी शौचालय के पास गोलू ने महिला के साथ हरकत की और विरोध करने पर धमकाते हुए वीडियो बनाने लगा। जब महिला ने शोर मचाया, तो दूसरे लोग आए और मुलजिम को पकड़ लिया । पुलिस ने पब के लखन घुगले, मानस बंसल के खिलाफ भी 188 का केस दर्ज किया है। बिना अनुमति के लोगों को इकट्ठा किया था और खाना खिलाया जा रहा था।
