इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर सोमवार शाम राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ,मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ,संगठन मंत्री सुहास भगत ,संगठन सह मंत्री हितआनंद शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मैराथन बैठक में शामिल हुए हैं । इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा बैठक में शामिल हुए। बैठक सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाए रखने हेतु ली गई । बैठक इतनी गोपनीय रखी गई की किसी भी विधायक या मंत्री को बैठक में शामिल नहीं किया गया है कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में संगठन सत्ता के नेताओं से नाराज नजर आ रहा है । इसके अलावा भी इस बैठक को इंदौर में ही क्यों रखा गया इस पर भी कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं । यह भी माना जा रहा है कि सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए इस बैठक को आयोजित किया गया था प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने तकरीबन 3 घंटे चली इस मैराथन बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन की राष्ट्रीय स्तर पदाधिकारियों के साथ में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है । कई शिकायतों और संगठन के आगामी कार्य प्रारूप को लेकर चर्चा हुई है। संगठन के राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष प्रवास पर हैं मंगलवार को वह उज्जैन जाएंगे और फिर इंदौर में देर शाम प्रबुद्ध जनों के साथ मीटिंग में शामिल होंगे ।
