कोरोना रोकने की चिंता:मोदी कम वैक्सीनेशन वाले 40 जिलों के DM से बात करेंगे; पूर्वोत्तर राज्यों के CM भी मौजूद रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टीकाकरण में पिछड़ने वाले देश के 40 जिलों के जिलाधिकारियों यानी DM के साथ मीटिंग करेंगे। इस वर्चुअल मीटिंग में मोदी कम वैक्सीनेशन के कारणों की समीक्षा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टीकाकरण में पिछड़ने वाले देश के 40 जिलों के जिलाधिकारियों यानी DM के साथ मीटिंग करेंगे। इस वर्चुअल मीटिंग में मोदी कम वैक्सीनेशन के कारणों की समीक्षा करेंगे। साथ ही ये जिले जिन राज्यों में आते हैं, उनके मुख्यमंत्रियों से भी प्रधानमंत्री चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी रिलीज के मुताबिक, प्राइमरी फोकस उन जिलों पर है, जहां 18 साल से ऊपर की 50% से कम आबादी को वैक्सीन का पहला डोज लगा है। साथ ही जहां सेकेंड डोज लगाने का काम धीमी गति से हुआ है। कम वैक्सीनेशन वाले ये जिले महाराष्ट्र, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और नगालैंड में आते हैं। मोदी की मीटिंग में इन राज्यों समेत कुछ और राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
देश में अब तक 106 करोड़ से ज्यादा डोज लगीं
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में मंगलवार शाम 7 बजे तक 106.85 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा था कि भारत की 78% आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक जबकि 38% को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में अभी 3 कोरोना वैक्सीन मौजूद
भारत में अभी कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तीन वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की कोवीशील्ड, भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सिन और रूस में बनी स्पूतनिक-V शामिल है। हालांकि, अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना समेत देश में ही बनी जाइकोव-D को भी इमरजेंसी यूज का अप्रूवल दिया जा चुका है, लेकिन ये तीनों वैक्सीन फिलहाल आम आदमी के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,564 दिन पहले
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,567 दिन पहले
Health & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,567 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,584 दिन पहले
Health & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,712 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,714 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,728 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,733 दिन पहले
