कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:अदालत ने केंद्र से मांगा नेशनल प्लान, 4 जरूरी मुद्दों पर सरकार को देना है जवाब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया था।

कोरोना पर केंद्र सरकार के पास क्या नेशनल प्लान है, इस मामले में आज सुप्रीम (SC) कोर्ट में सुनवाई होगी। देश में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया था। SC ने नोटिस जारी कर पूछा था कि कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार के पास क्या प्लान है? कोर्ट में दोपहर 12.15 सुनवाई होगी।

जस्टिस एस. रविंद्र भट, जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़ और जस्टिस एल. नागेश्वर की तीन सदस्यीय बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। कोर्ट ने इस मुद्दे पर देश के वरिष्ठ वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे को एमिकस क्यूरी बनाया था, हालांकि उन्होंने खुद को इस केस से अलग करने का अनुरोध किया था। SC ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी थी।

इन 4 मुद्दों पर देना होगा नेशनल प्लान

  1. राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी बनी हुई है। इससे मरीजों की मौत हो रही है।
  2. पूरे देश में 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू हो रहा है, लेकिन राज्यों में वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है।
  3. कोरोना के इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं की हर राज्य में कमी है।
  4. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लॉकडाउन लगाने का अधिकार कोर्ट के पास नहीं होना चाहिए। ये राज्य सरकार के अधीन हो।
Exit mobile version