इंदौर में बढ़ते कोरोना ओर ऑक्सीजन की कमी को लेकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधि लगातार शहर के अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं,,,आज इंदौर के एमटीएस अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित को ऑक्सीजन बेड और रेमदेसीविर वैक्सीन को लेकर कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा विधायक संजय शुक्ला देपालपुर विधायक विशाल पटेल कांग्रेस नगर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एमपीएच हॉस्पिटल का दौरा किया ओर 10 ऑक्सीजनमशीने भेट की साथ ही उन्होंने मरीजों के परिजनों से इलाज संबंधित चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं जिसको देखते हुए कांग्रेस द्वारा इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन मशीनें दी जा रही है आज एमटीएस हॉस्पिटल में भी 10 ऑक्सीजन मशीन भेंट की ताकि मरीजों को ऑक्सीजन मिल सके ,,,,,
वही डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में मरीजों के परिजनों से दूर व्यवहार को लेकर किए गए सवाल पर एमवाई अधीक्षक पी एस ठाकुर ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में किसी को भी स्थिति में अस्पताल में घुसने नहीं दिया जाएगा क्योंकि यहां पर अधिकांश लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव भर्ती हैं जिसके लिए यह सावधानी जरूरी है अगर डॉक्टरों द्वारा किसी भी तरह की पैसे से संबंधित जानकारी मिलती है तो इसके लिए कॉल सेंटर के माध्यम से उस डॉक्टर की शिकायत कर सकते हैं जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहां की जिस तरह से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा शहरवासियों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर लगातार अपील की जा रही है जिसके बाद शहर के दानदाताओं ने भी खुले हाथों से दान देना शुरू कर दिया है लगातार शहर के दानदाताओं ने ऑक्सीजन की मशीनें भेंट की जा रही है जिसको शहर के अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध की जा रही है साथ ही जिला प्रशासन से संजय शुक्ला ने अपील की है कि ऑक्सीजन की व्यवस्था सभी के सहयोग से की जा रही है अस्पतालों में रहा सवाल दवाइयों का तो शासन पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक इंजेक्शन और दवाइयां उपलब्ध कराएं ताकि इंदौर में जो महामारी से दम तोड़ रहे हैं उनकी जान बचाई जा सके, बहरहाल विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर वासियों से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया ।
