इंदौर में ट्रेन पकड़ने की जल्दी में चलती अमृतसर एक्सप्रेस में चढ़ते वक्त गेप में फंसे दो यात्रियों की हेडकांस्टेबल ने बचाई जान बचाई
दौड़कर पीछे गया और दोनों यात्रियों को ट्रेन और गेप से खींच लिया, आरपीएफ के एक सिपाही ने चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दाबाजी करते वक्त गेप में फंसे दो यात्रियों की जान बचाई है। जैसे ही वे दोनों गैप में फंसे तो चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर सिपाही दौड़ा और उसके पीछे प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने भी मदद की। सिपाही की मदद एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब उसे विभाग रिवार्ड देगा।
आरपीएफ पुलिस के अनुसार घटना 13 अप्रैल को प्लेटफार्म नंबर 3 की है। यहां पर शाम को अमृतसर एक्सप्रेस रवाना हो रही थी तभी दो युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक का पैर फिसला औऱ फिर दोनों नीचे गिरे। वे ट्रेन और प्लेटफार्म की गेप में फंस गए। तभी उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आरपीएफ के हेडकांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सामवेदी ने दौड़ लगादी। तत्काल एक युवक को खींचा। यह नजारा देख रहे प्लेटफार्म पर मौजूद एक और दूसरे आदमी ने दौड़ लगाई। उसने भी मदद की और दोनों यात्रियों को बचा लिया।
