इन्दौर एसपी का मास्टर प्लान बदमाशों पर नकेल कसने के लिए गुंडा अभियान की शुरुवात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पूर्वी एसपी आशुतोष बागरी द्वारा बढ़ते अपराध को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार कर गुंडा अभियान की शुरुवात की जा रही है जिसमे ऐसे अपराधियो को चिन्हित किया जा रहा है जो कि जेल से रिहा होकर फिर से अपराध करने से बाज नही आ रहे है।

दरसअल इंदौर शहर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे है जिसको लेकर पूर्वी एसपी आशुतोष बागरी द्वारा एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है इस मास्टर प्लान में एसपी द्वारा ऐसे अपराधियो को चिन्हित किया गया है जो कि हाल ही में जेल से छूट कर आये है वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि इस अभियान में ऐसे अपराधी जो कि पिछले एक साल में लूट , डकैती , चैन स्नेचिंग , स्मैक , मोबाइल लूट व अवैध हथियार जैसी घटनाओं में शामिल रहे है उनकी सूची पुलिस द्वारा तैयार कर थाने लाकर उनके फिंगर प्रिंट लिए जा रहे है ताकि इंदौर शहर में कोई भी घटना होती है तो आसानी आरोपीयो को पकड़ा जा सके.

Exit mobile version