इंदौर में गुंड़ों की परेड लगवाई, उठक-बैठक कर खिलाई अपराध न करने की कसम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपराधिक घटनाओं में सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इस दौरान गुंड़ों की परेड लगवाई, उठक-बैठक कर अपराध न करने की कसम दिलाई गई। इसके तहत चाकूबाजी, लूट और नकबजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस पूछताछ कर अपराधों से दूर रहने की हिदायत दे रही है।

दरअसर पुलिस अधीक्षक पूर्व आशुतोष बागरी ने बुधवार से पूर्वी इलाके में गुंडों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। थाना क्षेत्र के बदमाशों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनसे डोजियर भरवाया जा रहा है।अभियान के जरिये पुलिस यह पता लगा रही है कि ये बदमाश अपराधिक घटनाओं में सक्रित तो नहीं हैं। इस दौरान हीरा नगर थाने में 17, विजय नगर थाने में 12, परदेशीपुरा थाने में 12, खजराना थाने में नौ, तेजाजी नगर थाने में 10, तिलक नगर थाने में सात, राऊ थाने में पांच, लसूडिया थाने में पांच, बाणगंगा थाने में पांच बदमाशों को पूछताछ के लिए थाने लाए। इनसे पूछताछ के बाद डोजियर फार्म भी भरवाए, साथ ही सख्त हिदायत दी कि यदि उनके खिलाफ कोई शिकायत आती है या वारदातों में सक्रिय रहते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं हीरानगर टीआई सतीश पटेल ने थाने में बदमाशों से नशा छोड़ने और अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई। सीएसपी निहित उपाध्याय व टीआई परदेशीपुरा पंकज दिवेदी ने बदमाशों को कहा की कोई भी शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।टीआई खजराना दिनेश वर्मा ने भी बदमाशों को कड़ी चेतावनी देते हुए अपराधों से दूर रहने की हिदायत दी।

इस अभियान में पुलिस लगातार बदमाशो पर नजर रखेगी। साथ ही उनके घर जाकर भी चेकिंग करेगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि कोई बदमाश अगर इलाके में उत्पात या हंगामा करता तो उसकी जानकारी पुलिस को दे। सभी टीआई के साथी सीएसपी भी इस अभियान में शामिल है। पुलिस जेल से छूटकर आए शातिर बदमाशों पर भी नजर रख रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version