इंदौर की सड़कों पर ब्रा पहनकर निकली युवती, मनचले लगे पीछे

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

दिवाली के दिन शाम को एक युवती मोटरबाइक पर ब्रा पहनकर घूमने निकल पड़ी। इस युवती को देखकर कई मनचले उसके पीछे लग गए। कोई उसका वीडियो बनाना चाह रहा था तो कोई उसका फोटो लेना चाह रहा था। युवती जिस युवक के साथ बाइक पर सवार थी वह काफी तेज गति से वाहन दौड़ा रहा था जिससे उसके पीछे फोटो खींचने या वीडियो बनाने वाले भी अपना वाहन तेज गति से दौड़ाते हुए दिखे।
4 नवंबर को शाम 5 बजे के आसपास एक युवती को स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर अपने साथी के साथ बाइक पर जाते देखा गया। यह युवती शिवाजी वाटिका से बायपास लिंक रोड पर निकली। चूंकि उस समय दिवाली की पूजा का मुहर्त था तो लोग सामान लेकर अपने घरों को पहुंच रहे थे। एग्रीकल्चर कॉलेज चौराहे से जैसे ही यह युवती बायपास की तरफ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर निकली कुछ मनचले इसके पीछे लग गए। कोई आटोरिक्शा में बैठकर तो कोई कार में सवार होकर या मोटरसाइकिल पर इस युवती के फोटो या वीडियो बनाना चाह रहा था। जिस युवक के साथ यह युवती सवार थी वह काफी तेज गति में मोटरसाइकिल चला रहा था जिससे इनका पीछा करने वालों को भी अपने वाहन की गति तेज करना पड़ी। ऐसे में दो मर्तबा तो एक कार चालक एक्सीडेंट करते हुए बच गया। जब ये युवक-युवती पीपल्याहाना चौराहे पर पहुंचे तो इन्हें कुछ सेकंड्स के लिए लाल लाइट में रूकना पड़ा। जैसे ही सिग्नल खुला युवक ने तेज गति में बाइक दौड़ाना चाही लेकिन आगे एक आटो आकर रूक गया जिसमें बैठे व्यक्ति ने उसका फोटो खींचा और तब उसे रास्ता दिया। इसके बाद बाइक सवार ये युवक-युवती फर्राटे से आगे निकल गए। लोगों का कहना था ऐसे कपड़े पहनकर निकलने वाली युवती पर भी कार्रवाई की जाना चाहिए। इन लोगों का कहना है पुलिस सड़कों पर लगे कैमरों से इस बाइक सवार युवक-युवती को देखें और इनपर कार्रवाई करें। एग्रीकल्चर कॉलेज चौराहे पर लगे कैमरों के अलावा पीपल्याहाना चौराहे पर या बीच में कुछ दुकानों या मकानों पर लगे कैमरों से इन्हें देखा जा सकता है।

Exit mobile version