हिन्दू देवी देवताओ का मजाक , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने वेब सिरीज़ के पोस्टर जलाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिनों आ रही वेब सीरीज के जरिये हिन्दू धर्म और देकिवी देवताओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। हाल ही में प्रासारित कई जा रही वेब सीरीज “तांडव” में भी इसी प्रकार से एक पात्र को महादेव बना कर उनके मुंह से अश्लील शब्दों का उच्चारण करवाया गया है। भाजपा अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा तांडव वेब सीरीज के पोस्टर जलाकर इस घृणित कार्य का विरोध किया और सेंसर बोर्ड बनाकार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नज़र रखने व इस वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की।
कल मोर्चा द्वारा इस वेब सीरीज व अमेज़न प्राइम के खिलाफ हिन्दू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्रता किये जाने को लेकर एफ.आई.आर भी की जाएगी।

इस प्रदर्शन में मोर्चा के सुमित हार्डिया,उपाध्यक्ष सन्तोष सिंगारे,देवेन्द्र मनकेले,जगदीश वर्मा,मंत्री योगेश मिथोरा,सोनू अहिरवाल,केशव वर्मा,मीडिया प्रभारी अमर पेंढारकर,भरत चौहान,सोनू चौहान,मण्डल के अजय बमरेले,लखन बमरेले,राहुल भालेकर,रोहित बामनिया,दिनेश सिंह राजोरा,राजीव बागड़ी,कैलाश बैरागी,सचिन श्रीवास्तव व अन्य कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Exit mobile version