बदमाशो के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते है । एरोड्रम क्षेत्र में हुई इस घटना में बदमाश पुलिस की केप लगाकर आए और ऑटो पार्ट्स संचालक से मारपीट कर उसकी सोने की चेन छीनकर ले गए । पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । बड़ी बात ये है घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिसकर्मी के ही बेटे बताए जा रहे है जो अपने पिता की केप लगाकर पहुँचे थे
पुलिस की केप लगाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाली ये घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 51 की है। यह पंवार ऑटो पार्ट्स के नाम से राहुल पंवार दुकान का संचालन करता है । रविवार शाम राहुल जब दुकान पर बैठा था तभी पुलिस लिखी बाइक से दो लोग पहुँचे गाड़ी पर डंडा भी लगा था ओर पुलिस की केप पहनी हुई थी । दोनों ने आते ही राहुल पर हमला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसकी चेन छीनकर भाग निकले । खास बात ये की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।
पीड़ित कई घंटों तक रिपोर्ट लिखवाने के लिए परेशान होता रहा । बाद में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपित पुलिसकर्मी के ही बेटे है ।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
