हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत ने दिया CM शिवराज के नाम ज्ञापन
हिंदुओं की हत्या व उन पर अत्याचार का मामला उठाया
कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर की नारेबाजी
इन्दौर के कलेक्टर कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर को हिन्दू जागरण मंच ने प्रदर्शन किया, मंच के लोगों ने हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार व हत्याओं को लेकर वर्ग विशेष के खिलाफ करवाही की मांग की और ज्ञापन दिया।
हिंदू जागरण मंच के संयोजक धीरज यादव ने बताया कि प्रदेश में दलित समाज पर विशेष वर्ग के समाज द्वारा हो रहे अत्याचार एवं हत्या रोकने के लिए हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत का सोमवार को विरोध प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय के सामने हुआ। जहां संबंधित अधिकारी को ज्ञापन भी दिया, श्री यादव के मुताबिक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा प्रदेश में लव जिहाद रूपी षड्यंत्र किया जा रहा है । वहीं उन्होंने कहा कि चाहे धन प्रसाद जी अहिरवार की निर्मम हत्या हो या लटेरी विदिशा में बीते दिन दलित समाज सेवी संतराम धौलपुरिया वाल्मीकि का ट्रैक्टर से कुचल कर निर्मम हत्या किया जाना हो यह एक गंभीर और चिंताजनक विषय है। विशेष वर्ग के लोगों द्वारा हिंदू समाज पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसके विरोध में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर अजयदेव शर्मा को ज्ञापन दिया गया। जहां जमकर नारेबाजी भी हुई इस दौरान बड़ी संख्या में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
धीरज यादव, हिन्दू जागरण मंच, संयोजक
– अजयदेव शर्मा, अपर कलेक्टर
