इंदौर में भवर कुआं थाना पुलिस ने जल संसाधन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी रोहित बैरागी के साथी पूर्व बैंक मैनेजर हर्ष भटनागर को अपनी गिरफ्त में लिया है आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपए की थी ठगी
दरअसल पिछले दिनों भंवरकुआं पुलिस को कई लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें जल संसाधन विभाग में शासकीय नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए और उनसे लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है इस पूरे मामले में पुलिस ने रोहित बैरागी नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसने अपने साथी पूर्व बैंक मैनेजर हर्ष भटनागर के साथ मिलकर लोगों से 18 लाख रुपए की ठगी की थी घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर हर्ष भटनागर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिनों का रिमांड लिया गया है पूछताछ में और कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
बी, के, रघुवंशी जांच अधिकारियों
