इंदौर नगर पालिका निगम ने सोमवार को मैं भी डिजिटल हूं अभियान की शुरुआत की…इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के हितग्राहियों को डिजिटल तकनीक के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया ।
इंदौर नगर पालिका निगम पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत हितग्राहियों को डिजिटल तकनीक की बारीकियां भी सिखा रहा है …सोमवार को एक सेमिनार के माध्यम से हितग्राहियों को डिजिटल लेनदेन के साथ ही ऑनलाइन पेमेंट की जानकारियाँ दी गई …शहर के प्रमुख बैंकों के जानकार इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए और उन्होंने ही हितग्राहियों को डिजिटल लेनदेन और इस प्रक्रिया में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारियां प्रदान की… नगर निगम के अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को यह भी बताया गया कि वह किस तरीके से ऑनलाइन ईएमआई का भुगतान भी कर सकते हैं… श्रृंगार श्रीवास्तव के मुताबिक नगर निगम ने अब तक 32 हजार से अधिक हितग्राहियों को पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलवाया गया है।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान हितग्राहियों को स्वच्छता बनाये रखने की शपथ भी दिलवाई गई ।
