मध्यप्रदेश में स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोले जाने के बाद अब शिक्षाओं और पालकों के विवाद सामने आने लगे है। पहला मामला इंदौर के खजराना थाने पर दर्ज हुआ है। जहां ग्रीन वैली स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची की पिटाई करने पर परिजनों ने स्कूल टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
इंदौर की खजराना पुलिस ने सात साल की छात्रा को पीटने पर शिक्षिका के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के अनुसार, गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाली 30 वर्षीय फराह बी ने शिकायत की, उनकी सात साल की बेटी ग्रीन वैली स्कूल में पढ़ती है। टीचर शगुफ्ता ने बेटी की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसे काफी चोट आई है। वही पुलिस के मुताबिक स्कूल प्रबंधन का कहना है की, फीस नहीं भरने के कारण पालक इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।


