रेल रिजर्वेशन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, सांसद शंकर लालवानी ने दिए टोकन सिस्टम शुरू करने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • सांसद लालवानी की वरिष्ठ रेल अधिकारियों से चर्चा
  • सांसद लालवानी ने टोकन सिस्टम जल्द शुरू करने के लिए कहा
  • रेल यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

इंदौर स्टेशन पर रेल रिजर्वेशन के लिए अब लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। सांसद शंकर लालवानी ने टोकन सिस्टम जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों से कहा है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर टोकन सिस्टम के बंद होने की जानकारी मिली थी और अधिकारियों को इसे जल्द शुरू करने के लिए निर्देश दिए हैं।
कोविड के खतरों को देखते हुए भी यह जरूरी है कि लोग लाइनों में लंबे समय तक खड़े ना रहे और टोकन लेने के बाद जब बारी आए तभी टिकट काउंटर पर पहुंचे।

Exit mobile version