सोमवार अलसुबह इंदौर के खजराना इलाके में 25 वर्षीय अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, तो महकमें में सनसनी फैल गई। ताबड़तोड़ पुलिस ने शव का शार्ट पीएम करवाया, जिसमें चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।
दरअसल इंदौर के खजराना इलाके स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में मिली 25 वर्षीय युवती की आधी जली हुई लाश ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। गौर करने वाली बात यह रही कि युवती के साथ दुष्कर्म होने की भी संभावना है। पीएम रिपोर्ट में भी युवती की पहचान उजागर ना हो सके इसके लिए उसे कमर के ऊपर तक जला दिया गया। इस हैवानियत के पीछे किसका हाथ है, इसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के अनुसार युवती का गला घोट कर उसे मारा गया है। वही उसकी पहचान उजागर ना हो सके, इसके लिए चेहरे को जला दिया गया है। इधर पुलिस अब आसपास के जिलों से लापता हुई, युवती की जानकारी जुटाई जा रही है। वही बायपास और आसपास के टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पुलिस अब युवती के कातिलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्योंकि, युवती के साथ पहले संभवत दुष्कर्म किया गया है। उसके बाद उसका गला फंदे से गोटा गया है। युवती कि पहचान ना हो सके इसके लिए उसे चेहरे तक बुरी तरह से जला दिया गया। फिलहाल पुलिस इस हैवानियत के पीछे छुपे नकाबपोश दरिंदों की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही है।
