श्री कालीचरण महाराज गिरफ्तार, धर्मसंसद में महात्मा गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भोपाल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले श्री कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने खजुराहों के एक होटल से उन्हें गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि देर शाम तक टीम श्री कालीचरण महाराज को रायपुर लेकर पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने श्री कालीचरण महाराज को गिरफ्तार करने के लिए आधा दर्जन टीमें बनाई थीं। ये टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कालीचरण के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी बीच पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली की श्री कालीचरण महाराज खजुराहो के एक होटल में हैं जिसके बाद रायपुर पुलिस ने होटल में दबिश दी और श्री कालीचरण महाराज को अरेस्ट कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में महाराज के समर्थन में आये आमजन , सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग आए समर्थन में

श्री कालीचरण महाराज ने रायपुर में मामला दर्ज होने के बाद एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपनी टिप्पणियों को सही बताया था। वीडियो में श्री कालीचरण महाराज ने कहा है गांधी के बारे में अपशब्द बोलने के लिए मेरे खिलाफ प्राथमिकी हुई है मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। उन्होंने कहा मैं गांधी को राष्ट्रपिता नहीं मानता हूं। यदि सच बोलने की सजा मृत्यु है तो वह स्वीकार है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि 26 दिसंबर को रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी पर संत श्री कालीचरण महाराज ने अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें मारने वाले नाथूराम गोडसे को साष्टांग प्रणाम किया था। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने सिविल लाइन और रायपुर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Exit mobile version