जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, 12 घायल हुए और इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने तीन तरफ से सुरक्षा जवानों पर हमले किए। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आतंकियों की संख्या काफी हो सकती है। यह हमला जम्मू-कश्मीर की नौवीं बटालियन के सशस्त्र पुलिस पर किया गया। श्रीनगर के पास जेवन के पास आतंकियों ने पुलिस की बस पर अंधाधुंध फायरिंग की। बताया गया, ये जवान अपने बेस कैंप में लौट रहे थे।
सभी घायलों जवानों को पास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इससे सुरक्षा बलों ने रंगरेथ क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। यहां पर सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और आतंकियों को मार गिराया था।
