- केन्द्रीय जेल में कैदी सुन रहे हैं रोजाना श्री शिवमहापुराण कथा
कांटाफोड के कथा वाचक आचार्य पं. पवन तिवारी जेल में बंदियों को कथा का रसास्वादन करवा रहे हैं। 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित कथा में प्रतिदिन करीब 1000 लगभग बंदी तीन घंटो तक कथा श्रवण कर रहें है। पं. तिवारी ने कहा कारागृह भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि है जहा आनंद रूपी परमात्मा पैदा हुए है। उन्होंने कहा कि बंदी कैद के इस दौर को साधना काल मानते हुए अपने कर्मो का चिंतन मंनन करे और जीवन में आए हुए कष्टों से घबराये नहीं। कष्ट सहने से ही पाप नष्ट होते है। द्वापरयुग में भीष्म पितामह ने 56 दिनों तक बाण शैय्या पर कष्ट भोग कर पाप का हिसाब चुकाया था ।
पं. तिवारी ने कहा कि महादेव जी की आरती में ब्रह्मा -विष्णु और महेष का वर्णन है। शिव जी को साधने से सभी देवी-देवताओं की कृपा मिल जाती है। प्रतिदिन दोपहर 03 बजे शहर के गणमान्यजन व्यास पीठ का पूजन करते हैं और संध्या 06 बजे आरती का आयोजन होता है। कथा के मुख्य यजमान समाजसेवी गोरधन लिंबोदिया है। कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति भी होती है।
केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जेल में अनुशासन के साथ बंदियों के जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव करने के लिए विभिन्न आयोजनो की श्रंखला मे श्री महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में जैन संत डाॅ. राजेश मुनि, जयपुर के सुरेश शर्मा गुरू जी , चक्रतीर्थ उज्जैन के बम बम नाथ जी, क्रिकेट प्रशासक संजय जगदाले, मध्य प्रदेष हाईकोर्ट बार एसो. के अध्यक्ष सूरज शर्मा , उपाध्यक्ष एमएस चौहान, भाजपा नेता गोविन्द मालू, प्रताप करोसिया, वरिष्ठ पत्रकार राजीव धाम, अभिभाषक अभिनव धानोतकर, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकर रघुवंशी, सारेगामा म्युजिक अकादमी के डायरेक्टर अभिषेक गावड़े, दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल, माॅडल कपिल खादीवाला,मुकेश पचौरी, देवराज खन्ना आदि ने व्यास पीठ पूजन का लाभ लिया। अतिथियों का स्वागत उप जेल अधीक्षक सुजीत खरे ने किया।
