मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी घटना में करीब 15 मजदूर घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जबलपुर के चरगवां के पास सुबह मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस घटना में करीब 15 मजदूर घायल हो गए,जिनमे से 10 मजदूरों को गंभीर चोटें पहुंची है,जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है… बताया जा रहा है कि 30 सीटर बस में करीब 50 मजदूर चरगवां के ग्रामीण क्षेत्र से मजदूरी के लिए जबलपुर की ओर जा रहे थे,लेकिन जैसे ही बस गांव से मजदूरों को लेकर निकली वैसे ही रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया,और बस लहराते हुए पलट गई… चरगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version