शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मौज मस्ती और शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो नाबालिग सहित एक आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से तीन , 2 पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच और हीरानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर वाहन को बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को अपनी गिरफ्त में लिया है पूछताछ में आरोपी ने अपने और अन्य दो नाबालिग साथियों के बारे में भी जानकारी दी जो मौज मस्ती और शौक पूरा करने के लिए वाहनों को चोरी करते थे और फिर आसपास के ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे पकड़े गए आरोपी गोपाल पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है वही आरोपियों से पूछताछ में कुल 3 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं

Exit mobile version