पुलिस की तत्परता से टली घटना : फासी लगा कर जान देने जा रही युवती को पुलिस ने समय रहते बचाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पलासिया पुलिस ने एक युवती को उस समय बचाया जब वो फांसी लगा रही थी । युवती को बचाने के बाद पुलिस ने इसकी काउंसिलिंग की जिसके बाद अब युवती ने परिवार के साथ रहकर अपने भाई बहन की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है ।

मामला पलासिया थाना क्षेत्र के बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र का है । जहाँ एक युवती फांसी लगा रही थी सूचना पर पलासिया पुलिज़ मौके पर पहुँची ओर युवती को बचाया । युवती ने पुलिस को बताया कि उसके चार छोटे भाई बहन है । पिता की मौत हो गई वही माँ भी उन्हें छोड़कर दूसरे के साथ चली गई है । जिसके बाद पुलिस ने युवती ओर उसकी माँ को काउंसिलिंग की जिसके बाद सभी एक साथ रहने को तैयार हो गए ।

पुलिस की तत्परता से एक बार फिर एक परिवार टूटने से बचा गया । अब सभी लोग एक साथ एक ही जगह रहने लगे है ।

Exit mobile version