इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। युवक माता-पिता से अलग पत्नी के साथ रहता था। पत्नी ने कर्ज से परेशान होने की बात बताई। इधर पिता ने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार मृतक का नाम सौरभ पिता सुभाष शिंदे निवासी द्वारकापुरी हैं। कल शाम उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।सौरभ अपनी पत्नी जयश्री के साथ रहता था। उसके माता-पिता अलग रहते थे।बताया जा रहा है माता-पिता की मर्जी के खिलाफ उसने शादी की थी। वह पहले एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर था। शादी से पहले ही नौकरी छोड़ चुका था। पत्नी का कहना है कि उस पर काफी कर्जा हो गया था। कल सुबह वह लैपटॉप पर काम कर रहा था अचानक उठा और किचन में जाकर जहर पी लिया। इधर सौरभ के पिता सुभाष ने आरोप लगाया है कि उनके,बेटे की जहर देकर हत्या की गई है। फिलहाल द्वारकापुरी पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
