शातिर साइबर ठग अलग-अलग प्रलोभन देकर आप लोगों को अपना शिकार बनाते हैं कई बार पुलिस ऐसी ठगी और धोखाधड़ी से बचने के लिए कई एडवाइजरी जारी भी कर चुकी है लेकिन लालच और अज्ञानता दो ऐसे कारण है जहां कई बार ठगी का शिकार लोग बन जाते हैं ऐसे ही फरियादियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
दरअसल अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला संध्या जैन ने पुलिस को शिकायत की बैंक अधिकारी बनकर अपनी बातों में उलझा कर एक फोन पर ओटीपी शेयर कर दिया जिसके चलते उसके खाते से लगभग ₹60000 की राशि एक शातिर ठग द्वारा निकाली गई फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं फोन नंबर के सीडीआर और बैंक खाता से अब आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है।
