हाईटेक टेक्नोलॉजी और संसाधन आम आदमी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन इसके होने वाले दुष्परिणाम के चलते कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं ऐसी ही एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है जहां शातिर ठगों ने ₹90 हजार रुपए बैंक खाते से निकालकर वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल भवर कुआं थाना पुलिस को एक महिला अध्यक्ष अजय ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके द्वारा मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड की गई थी जहां 99 स्क्रैस नाम की एप्लीकेशन डाउनलोड के बाद महिला के पास दो फोन काल आए थे और उसके बाद महिला के अकाउंट से लगभग 90 हजार ठग लिये गए पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं कॉल डिटेल के और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
