इंदौर की विजयनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से हैदराबाद से लाई गई ज्वलनशील पदार्थ कैमिकल से भरा ट्रक जब्त किया ट्रक में स्पीड होने की आशंका के चलते विजय नगर पुलिस ने आबकारी औऱ फूड विभाग को भी इसकी जानकारी दी।
दरसअल इंदौर की विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय नगर क्षेत्र में हैदराबाद से एक ट्रक में अवैध ज्वलनशील पदार्थ इंदौर के विजय नगर में खड़ा हुआ है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया और तलाशी लेने पर ट्रक में ज्वलनशील पदार्थ ( स्पीड ) होना पाया गया वही विजय नगर पुलिस ने जब ड्रायवर से पूछताछ की तो कोई दस्ताबेज पेश नही कर पाया जिस पर ट्रेक को जब्त कर विजय नगर थाने लाया गया जहा विजय नगर पुलिस द्वारा आबकारी विभाग व फूड विभाग को जांच करने के लिए सूचना दी गई है..
