महिला लेडी डॉन सोनिया और गैंगस्टर काजल के बीच चली आ रही दुश्मनी में नया मोड़ सामने आ गया है जहां सोनिया ने काजल की बहन का अपहरण किया था उसी दिन काजल ने चाकू से हमला कर दिया था पुलिस ने पहले सोनिया और उसके गिरोह अन्य साथियों को अपहरण और मारपीट के मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है वहीं सोनिया को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था जिस पर काजल के खिलाफ पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल शहर में लेडी डॉन सोनिया और काजल अपना अपना गैंग चलाती है जहां अवैध वसूली सहित अन्य धाराओं में दोनों ही गैंगस्टर महिलाओं के खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज है वही दोनों गैंगस्टर आपसी वर्चस्व को लेकर आए दिन आमने सामने टकराव होते रहते हैं काजल चाकू से हमला कर घायल कर दिया था इसी का बदला लेने के लिए सोनिया ने अपने गिरोह के साथ मिलकर काजल की बहन का अपहरण किया और फिर उसके बाद मारपीट की गई हालांकि पूर्व में इस मामले में सोनिया सहित अन्य गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है वहीं सोनिया की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर काजल की तलाश शुरू कर दी है
