पिछले 8 दिनों से अधिक समय से चल रही, वकीलों की हड़ताल गुरुवार समाप्त हो गई। बता दें इंदौर जिला न्यायालय के वकील जिला न्यायालय के दो जजों के रवैय्ये से नाराज चल रहे थे.. जिसके चलते इंदौर अभिभाषक संघ के आह्वान पर इंदौर जिला न्यायालय के सभी अधिवक्ता कार्य से विरक्त थे..
गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर अभिभाषक संघ द्वारा इंदौर जिला न्यायधीश के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया गया था जिसके तहत इंदौर अभिभाषक संघ के आह्वान पर इंदौर के अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में काम बंद कर दिया गया था। इंदौर जिला न्यायालय के समस्त वकील अपने काम छोड़ हड़ताल पर चले गए थे। वकीलों का कहना था कि जिला न्यायालय के जजों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वही इंदौर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि हमारी मांग जिला न्यायालय के दो जज दीपक गुप्ता व विकास शर्मा का ट्रांसफर कराने की मांग पर अड़े थे। जिस पर गुरुवार जिला न्यायालय के सभी वकील हाई कोर्ट न्यायमूर्ति से मिले थे, इसमें न्यायमूर्ति गण द्वारा उनकी समस्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है। वही वकीलों ने भी पक्षकारों के नुकसान को देखते हुए। अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।
गौरतलब है कि 8 दिन से अधिक हो चुके वकीलों की हड़ताल पर जिला न्यायालय में आने वाले पक्षकारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है जिसके चलते वकीलों द्वारा इंदौर जिला अभिभाषक संघ कार्यालय में साधारण सभा के दौरान हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।
