मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है परीक्षाओं के माध्यम से इन रिक्त पदों की पूर्ति की जाती है लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 में आयोजित कराई गई राज्य सेवा मुख्य परीक्षा और वर्ष 2020 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट लंबे समय से जारी नहीं किया जा सका है
मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर फैसला नहीं होने के कारण राज्य सेवा परीक्षा के परीक्षा परिणाम भी रुके हुए हैं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आर पंचभाई के अनुसार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण रोके गए हैं लगातार छात्रों द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की जा रही है परंतु जब तक आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती तब तक परीक्षा परिणाम जारी करना संभव नहीं है हालांकि लोक सेवा आयोग द्वारा मामले में कोर्ट और सरकार से निर्देशन की मांग की गई है सरकार और कोर्ट से निर्देश मिलने के बाद ही परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे
