इंदौर में खजराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। वहीं गिरोह के दो सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है।
दरअसल, खजराना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बायपास पर निर्माण्णधीन इमारत में कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है, सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी कर मौके से चार आरोपी आरिफ उज्जैनी, तौफिक साबरी, शेख शाकिर, बाबर को गिरफ्त में लिया है। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना शादाब लंगड़ा अपने एक अन्य साथी इसरार उर्फ गब्बर के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशो के पास पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। वहीं पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं पुलिस सरगर्मी से गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।
