मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत 10 रुपए में पोष्टिक आहार केंद्रों का शुभारम्भ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश में अब गरीब भूखा नहीं रहेगा। प्रदेश में 100 जगहों पर 10 रुपए में पोष्टिक आहार मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को 100 नई दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत की.है। इसी के  साथ मुख्यमंत्री ने इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केन्द्रों पर मौजूद लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात भी की ।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से शासन द्वारा संचालित 100 नए रसोई केंद्रों की शुरुआत हुई है। .मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल तरीके से दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के 100 नए केंद्रों का शुभारम्भ किया …अब तक प्रदेश में केवल राजधानी भोपाल में ही दीनदयाल रसोई थी जहां पर 5 रुपये में गरीबों को भरपेट खाना खिलाया जाता था. 2018 में कांग्रेस की सरकार के आने के बाद दीनदयाल रसोई को बंद कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर बीजेपी सरकार के सत्ता में वापसी करने के बाद दीनदयाल रसोई योजना को व्यापक स्तर पर शुरू किया गया है. इंदौर में भी बापट चौराहे के समीप योजना से जुड़े केंद्र की शुरुआत हुई…यहां महज 10 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगी ।सीएम शिवराज इस मौके पर रसोई योजना की निगरानी के लिए बनाए गए पोर्टल का भी लोकार्पण किया. इस पोर्टल के जरिए रसोई केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. पोर्टल पर दान देने की सुविधा और रोज इस रसोइयों से कितने लोगों को खाना दिया गया, इन सब बातों की पूरी जानकारी होगी. योजना के सभी रसोई केन्द्रों को गूगल मैप पर भी टैग किया गया है. इस पहल से रसोई केन्द्रों को आम नागरिक आसानी से ढूंढ सकेंगे.

प्रतिभा पाल,आयुक्त, नगर निगम

वियो-इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रसोई केंद्रों पर मौजूद लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा भी की

- Advertisement -
Exit mobile version