इंसान की एक आदत बड़ी गन्दी है कि वह किसी भी चीज को यूज़ करके उसे कहीं भी फेंक देता है| वहीँ इंसानों के द्वारा फेंकी गई चीजें जमीन पर रेंगकर चलने वाले जीवों के लिए मुसीबत बन जाती हैं| एक मामला मुंबई से सामने आया है| यहां के कांदिवली इलाके में एक सांप मुंह पर यूज्ड कंडोम चढ़ने के चलते बुरी तरह से तड़पता हुआ दिखाई दिया| सांप ने अपने मुंह पर से यूज्ड कंडोम को हटाने का बेहद प्रयास तो किया लेकिन वह सफल नहीं हो सका और मारे बेचैनी के इधर से उधर लोटता रहा| वो तो गनीमत रही कि एक महिला ने सांप को इस हालत में देख लिया और इसकी सूचना फ़ौरन वन विभाग को दे दी, जिससे सांप की जान बच गई|
समझा गया कि सांप का मुंह प्लास्टिक की थैली में है…
मारे डर के महिला और सांप के आसपास इकट्ठे हुए लोग सांप के ज्यादा नजदीक नहीं गए क्योंकि सांप मारे तड़पन के बड़ी तेज तेज से फुंकार मार रहा था| सांप के मुंह में यूज्ड कंडोम (Snake mouth in Condom) चढ़ा है शुरुआत में यह लोगों को पता नहीं लगा| लोगों ने समझा कि सांप का मुंह प्लास्टिक की थैली में फंसा है| लेकिन जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप के मुंह पर फंसी चीज को देखा तो पता लगा कि यह प्लास्टिक की थैली नहीं बल्कि यूज़्ड कंडोम है| फ़िलहाल वन विभाग की टीम ने सांप के मुंह के ऊपर से यूज़्ड कंडोम निकाल दिया और सांप को राहत पहुंचाई| सांप को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अगर वन विभाग की टीम समय पर इसे न निकालती तो कुछ देर में सांप तड़प तड़क कर मर जाता।
सांप की डॉक्टरों ने की जाँच…
मुंह पर से यूज़्ड कंडोम निकालने के बाद सांप को मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में ले जाकर डॉक्टरों से उसकी जांच करवाई गई। डॉक्टरों के मुताबिक सांप को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन अब उसकी स्थिति सामान्य है। सांप के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट नहीं लगी थी। सांप को जंगल छोड़ दिया गया है।
बात यह भी चल रही है…
बात यह भी कही जा रही है कि किसी सिरफिरे ने सांप के मुंह पर कंडोम चढ़ाया है वह ऐसे जमीन पर पड़ी हुई चीज में फंस नहीं सकता| सांप बड़ा सतर्क जीव है वह दूसरे जीव को बड़ी चालाकी से अपने चंगुल में फंसाता है वह खुद ऐसे कैसे फंस जायेगा| माना जा रहा है कि सांप के मुंह पर जिसने भी कंडोम चढ़ाया है वह कोई आम आदमी तो हो नहीं सकता| अगर किसी ने ऐसा किया है तो वह कोई सांप का एक्सपर्ट होगा| ऐसे सांप का मुंह पकड़ना कोई आसान बात नहीं है| फिलहाल अगर ऐसा किया गया है तो यह एक क्रूर कृत्य है| बेजुबानों के साथ ऐसी घटिया हरकतें इंसानियत को तार-तार करती हैं|
