महिला ने दिल्ली के कारोबारी के खिलाफ जातिसूचक शब्द और धमकाने को लेकर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दिल्ली के कारोबारी के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

दरअसल बाणगंगा पुलिस के अनुसार सुखराम नामक व्यक्ति डेढ़ माह पहले इंदौर के बाणगंगा थाने पर अपहरण के केस में बंद हुआ था जिसकी पत्नी प्रिया की साधना ने आने पर आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह गिरफ्तार पति से थाने पर अपने देवर के साथ मिलने आई थी तब अपह्रत सिकंदर सुखदेवा ने उस पर जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया था इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

फिलहाल महिला का आरोप हैं उसके पति की सुखराम ने सिकंदर सचदेवा को केमिकल खरीदने के लिए 19 लाख रुपए दिए थे। आरोपी ने पैसा ले लिया लेकिन कैमिकल सप्लाई नहीं किया। बार-बार पैसा वापस मांगा लेकिन पैसा नहीं मिला जिसके बाद आरोपी पक्ष फरयादी के पति देवर और उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमान करने लगा साथ ही धमकी भी देने लगा।

Exit mobile version