महिला अपराध रोकने को लेकर अहिल्या कैंपेन की शुरुआत महिला पुलिस टीम पहुंची कॉलेज छात्राओं के बीच

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कमिश्नरी लागू होने के बाद अब इंदौर पुलिस महिला अपराध रोकने पर ज्यादा बल दे रही है जिसके चलते हैं महिला पुलिस बल द्वारा अहिल्या कैंपेन की शुरुआत की गई है जिसमें पुलिस कॉलेज स्कूल में जाकर छात्राओं को जागरूक करेंगी।

गौरतलब है कि महिलाओं पर अपराध का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है जिसके चलते एक बार फिर महिला पुलिस मैदान में है महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि कमिश्नरी लागू होने के बाद एक बार फिर से महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देखते हुए फिर से जोर शोर से अभियान शुरू किया जा रहा है जिसका नाम अहिल्या कैंपेन दिया है यह टीम निर्भया पीसीआर के साथ मिलकर ऐसे स्कूल व कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक करेगी ताकि उनके मन से डर निकल सके साथ ही साथ स्कूल कॉलेज के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों के खिलाफ भी यह टीम कार्रवाई करेगी वही छात्राओं को किस तरह की समस्याएं परिवहन के दौरान आती है उस समस्या का भी हल यह टीम करेगी और छात्राओं को मानसिक रूप से तैयार करेगी ताकि वह किसी भी स्थिति से निपट सकें।

Exit mobile version