महिला अपने अधेड़ पति की शिकायत लेकर पहुंची पुलिस जनसुनवाई में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिलाओं पर के साथ दैनिक शोषण के मामले तो हर रोज थानों में दर्ज होते ही हैं, लेकिन मंगलवार को इंदौर के डीआईजी कार्यालय पर एक महिला अपने अधेड़ पति की शिकायत लेकर पहुंची। जो उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है।

दरअसल मंगलवार को एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर पुलिस जनसुनवाई में पहुंची, जहां उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने सोना चांदी का काम करने वाले अधेड़ से शादी की थी, जिसका नाम सोनी कुमार वाडीलाल है, जिसने महिला को शादी के वक्त यह आश्वासन दिया था कि वह उससे शादी कर ले उसके बाद वह उसके दोनों बच्चों का खुद का खर्चा उठाएगा। साथ ही वह बच्चो का ध्यान भी रखेगा, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही अधेड़ महिला के साथ अत्याचार करने लगा, महिला के शरीर पर कई जगह काटने के निशान भी है, साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है फिलहाल महिला की शिकायत के बाद में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए, महिला को आश्वासन दिया है। वही महिला को शिकायत के लिए महिला थाने पर आवेदन प्रस्तुत करने के लिए भेज है।

Exit mobile version