इंदौर शहर में पुलिस प्रशाशन की लाख कोशिश के बावजूद जमीन की धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नही ले रही है वही हर मंगलवार को होने वाली पुलिस की जनसुनवाई में आदित्य नगर में रहने वाली 76 वर्षीय हरभजन कौर अपने बेटे के साथ पहुची और पुलिस गुहार लगाई है कि हीरनगर थाना क्षेत्र के सत्यम विहार में रहने वाले विनोद पिता मुन्ना लाल चौकसे ने मुझे से 88 लाख रुपए जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ले लिए हैं जिसकी शिकायत पूर्व में भी इंदौर के हीरा नगर थाना और भंवरकुआं थाने पर की जा चुकी हैं इसके बावजूद भी ना तो पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति महिला की सुनवाई नहीं हो रही है
दरसल मंगलवार को इंदौर के डीआईजी ऑफिस पहुंची महिला के बेटे ने बताया कि विनोद चौकसे द्वारा ग्राम केलोद करताल में 4 एकड़ जमीन मुझे दिलाने की बात कही गई थी जिसकी कीमत 88 लाख रुपए मुझसे ले लिए गए हैं ना तो विनोद चौकसे द्वारा मुझे जमीन दी गई नहीं मेरे पैसे वापस लौटाये गए लंबा समय बीत जाने के बाद जब भी पैसे लौटाने की बात की जाती है तो विनोद चौकसे के द्वारा मुझे और मेरे परिवार को पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिसकी शिकायत बुजुर्ग महिला और उनके बेटे के द्वारा इंदौर डीआईजी को भी की गई है अब यह देखना होगा जहां शासन प्रशासन जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों पर तो सख्त कार्रवाई करती है लेकिन इन बुजुर्ग महिला की सुनवाई होती है या यूं ही इंसाफ के लिए पुलिस प्रशासन के चक्कर लगाते हुए दर दर इंसाफ के लिए भटकते रहेंगे
